भदोही, जनवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सड़क हादसों के प्रति रामरायपुर गांव के लोगों को जागरूक किया गया। रोड सेफ्टी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में रामरायपुर दलित और पाल बस्ती में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्या डा. माया ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों और युवाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने पर बल दिया। बस्ती में रोवर्स-रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.