लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला परिवहन अधिकारी, लोहरदगा की उपस्थिति में मंगलवार को शंख पिकेट के पास दोपहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 76 हजार रुपये का चालान काटा गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि हेलमेट पहनना जीवन रक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।अधिकारी यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट चलने वालों पर 76 हजार का चालान ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खि...