साहिबगंज, जून 3 -- पतना प्रतिनिधि। यहां मेन रोड पर बिना हेलमेट के सरपट बाइक दौड़ते अधिकांश लोगों को देखा जा सकता है। दूसरी ओर जिला परिवहन विभाग व थाना पुलिस की ओर से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन 60 फीसदी बाइक चालकों पर इसका कोई खास असर नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रांगा थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में परिवहन विभाग व पुलिस ने चार बार वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया है। बीते 30 अप्रैल पतना चौक व रांगा थाना के पास वाहन चालकों से 35,600 रुपये जुर्माना वसूला। 19 मई को रांगा थाना के पास वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलाने का निर्देश दिया। 22 मई को ईमली चौक के पास 27 वाहन चालकों से 60,800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इधर, वाहन जांच स्थल पहुंचने से पहले बाइ...