अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़। संभागीय परिवहन निगम का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। अभियान के पांचवें दिन सोमवार को आरटीओ दीपक कुमार शाह, एआरटीओ प्रवेश कुमार सिंह, पीटीओ ज्योति मिश्रा ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। इसके तहत सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। दुपहिया वाहन चालकों, ऑटो चालकों, अन्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पम्फलेट वितरित किए गए। जनपद में कई पेट्रोल पंपों पर भी दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट लगाकर ही वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट के किसी भी दुपहिया वाहन चालक व बिना सीटबेल्ट के चार पहिया वाहनों को फ्यूल की आपूर्ति नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण के समय बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन में व बिना सीटबेल्ट के चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.