बरेली, जून 25 -- फतेहगंज पूर्वी। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालानों को लेकर व्यापारियों में असंतोष है। व्यापारियों का आरोप है कि फतेहगंज पूर्वी पुलिस द्वारा चौराहों पर अभियान चलाकर नगर के व्यापारियों के चालान किए जा रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है।व्यापारियों का कहना है कि वे अक्सर एक दुकान से दूसरी दुकान या बाजार के भीतर ही छोटे-छोटे कार्यों के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। ऐसे में बिना हेलमेट होने पर चालान किए जाने से उनमें रोष व्याप्त है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी स्वयं बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस पर यातायात नियमों को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...