बिना हेलमेट के चल रहे दर्जनों बाइक सवार का किया चालान
गंगापार, जून 17 -- घूरपुर थाने के सामने बुधवार की दोपहर अपनी टीम के साथ पहुंचे अपर परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश केडी सिंह गौर ने हाईवे पर बिना हेलमेट सफर करने वाले बाइक सवार लोगों को रोकना शुरू किया तो सड़क पर हड़कंप मच गया। इस बीच कई बाइक सवार सामने चल रही जांच को देख लौटकर दूसरे रास्ते से भागते नजर आए। परिवहन प्रवर्तन टीम ने दो दर्जन से ज्यादा बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवार लोगों का ऑनलाइन चालान किया और बाद में सभी को खड़ा करके आगे से बिना हेलमेट के ना चलने की सीख देते हुए सभी बिना हेलमेट के पकड़े गए लोगों को शपथ दिलाकर उनके बाइक को चाबी वापस सौंपी। इसी तरह टीम ने गौहनिया बाईं पास के पास भी बिना हेलमेट चल रहे लोगों को रोक उनके चालान किए और उन्हें भी हेलमेट लगाकर चलने की सीख दी। इस बीच अपर आयुक्त प्रवर्तन उत्तर प्रदेश केडी सिंह गौर ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.