चतरा, मई 15 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए गुरूवार को सिमरिया में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सिमरिया एसडीओ सह जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद के निर्देश पर की गई। एमवीआई नीरज कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने सिमरिया अनुमंडल कार्यालय के समीप मोर्चा संभाला। इस दौरान वहां से गुजरने वाले तमाम दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

बिना हेलमेट वालों से तत्काल वसूला गया जुर्माना जांच के दौरान विशेष रूप से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे चालकों को रोककर उनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। एमवीआई नीरज कुमार ने वाह...