लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार,प्रतिनिधि। होली पर्व के मद्देनजर लातेहार जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त डिजिटल कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में सीसीटीवी आधारित ऑनलाइन चालान प्रणाली के माध्यम से बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोड चलने वाले कुल 78 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रा चौक स्थित सीसीटीवी कैमरे से 19, मुरपा चौक से 36 तथा धर्मपूर चौक से 48 बिना हेलमेट वाहन चालकों की पहचान कर कुल 103 मामलों में कार्रवाई की गई। इनसे लगभग Rs.1 लाख 3 हजार रू का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी है तथा चालान की प्रति सीधे वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि होली प...