मैनपुरी, मई 11 -- थाना पुलिस ने नवाटेढ़ा चौराहे से करहल रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक प्रेमनाथ यादव ने चार पहिया, दोपहिया वाहनों की तलाशी कराई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने चेकिंग के दौरान कहा कि बिना हेलमेट और बिना सीटबेल्ट वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस ने चालकों को हेलमेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए प्रेरित किया। वाहन चालकों के हेलमेट चेक किए गए। वाहनों के अभिलेख मांगे गए। लेकिन वाहन चालक अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर 20 वाहनों चालकों का ऑनलाइन श्मन शुल्क वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...