बिना हेडलाइट रोडवेज बस दौड़ाने वाले चालक परिचालक का रूट आफ
बांदा, अगस्त 20 -- बांदा। चित्रकूट से बांदा आ रही रोडवेज बस को बिना हेडलाइट के दौड़ाने वाले मामले में एआरएम ने कार्रवाई की है। संविदा चालक अमित त्रिपाठी व परिचालक सोहन लाल का रूट आफ कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। चित्रकूट से बांदा आ रही रोडवेज बस का वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। आपके अपने अखबार हि्दुस्तान ने गुरूवार के अंक मेंचित्रकूट से आ रही बस बिना हेड लाइट दौड़ी शीर्षक से दौड़ी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका अधिकारियों ने संज्ञान लेकर लापरवाही पर कार्रवाई की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देश राज ने बताया कि बिना हेड लाइट के चालक परिचालक को बस नहीं दौड़ाना चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। संविदा चालक व परिचालक पर रूट आफ की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.