प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगे वाहनों के लिए प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके तहत प्रदूषण जांच केंद्रों के सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से किया जा रहा है।एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि 16 अप्रैल 2026 से जिले के सभी प्रदूषण जांच केंद्रों पर बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा। ऐसे में वाहन स्वामियों को निर्धारित तिथि से पहले अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज जनपद के सभी निजी और व्यावसायिक वाहन स्वामियों से अनुरोध किया गया है कि 15 अप्रैल 2026 तक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट...