वाराणसी, दिसम्बर 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए मंगलवार को वीडीए की बैठक हुई। अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की। इस दौरान पिंडरा तहसील के सभी लेखपालों एवं तहसील कर्मचारियों को बुलाया गया था। उन्हें वीडीए अधिनियम तथा प्रचलित नियमों के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग पर रोक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध प्लाटिंग, भूमि विभाजन अथवा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण को तत्काल रोका जाए। इसकी सूचना समय से प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसील स्तर पर राजस्व विभाग एवं वीडीए के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिससे अवैध प्लाटिंग की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.