पूर्णिया, सितम्बर 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बलरामपुर महाविद्यालय में शिक्षकों की अवैध नियुक्ति और वित्तीय घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग मुखर हो रही है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ गैर अंगीभूत कॉलेजों में विशेषकर बलरामपुर महाविद्यालय में बिना स्वीकृत पद के शिक्षकों की अवैध नियुक्ति और वित्तीय घोटाले को लेकर उठा विवाद अब और मुखर हो रहा है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बलरामपुर महाविद्यालय कटिहार में नियमों को ताक पर रखकर की गई शिक्षकों की नियुक्ति, सेवा-समीक्षा और वित्तीय अनियमितताओं का मामला राज्यपाल सह कुलाधिपति तक पहुंच गया है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने आवेदन और साक्ष्य के साथ बिहार के कुलाधिपति सह राज्यपाल को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। वहीं कॉलेज ऑफ इं...