बागपत, अप्रैल 5 -- रोडवेज की बसों में दिव्यांगों को निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। यह व्यवस्था लागू हो गई है। परिवहन विभाग की तरफ से नए नियम लागू किए गए हैं। यही नहीं, अब 40 फीसदी से नीचे दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। बड़ौत डिपो में 140 से अधिक बसें है। परिवहन विभाग के अनुसार अब 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही थी, जबकि 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले के साथ एक व्यक्ति को सहायक के रूप में मुफ्त सफर का लाभ दिया जाता है। अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी दिखाकर यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे। रोडवेज बसों में यात्रा के लिए अब स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। दिव्यांग स्मार्ट कार्ड में यूडीआईडी नंबर के साथ आधार व पंजीकृत मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.