बिना स्टॉपेज के सिमरी में रुकी वंदे भारत, सेल्फी की रही होड़
सहरसा, मई 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। दानापुर से जोगबनी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार की रात करब 9.40 बजे सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर-2 पर लगभग पांच मिनट तक रुकी। जबकि इस स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। स्टेशन मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर वैशाली ट्रेन में वेक्यूम होने के कारण वह कुछ देर तक रुक गया था। जिसका असर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन पर पड़ा। जिस कारण वन्दे भारत ट्रेन करीब पांच मिनट तक लाइन नंबर-2 पर खड़ी रही। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब से देखा। कई लोगों ने मोबाइल फोन से तस्वीरें, सेल्फी लेते वीडियो भी बनाए। ट्रेन के स्टेशन पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.