नई दिल्ली, जुलाई 8 -- वियरेबल ब्रैंड Noise ने भारत में अपना नया Noise REP Band लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्ट हेल्थ बैंड है, जिसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है। आज के समय में जहां ज्यादातर लोग स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड पर लगातार आने वाली नोटिफिकेशंस से परेशान रहते हैं, वहीं Noise ने इस डिवाइस को केवल हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करते हुए तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि यह बैंड AI की मदद से यूजर्स को उनकी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी देगा और उसके लिए किसी एक्सट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। बैंड की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है। इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जिससे यूजर का ध्यान बार-बार स्क्रीन की ओर नहीं जाता। इसके बजाय यह डिवाइस लगातार शरीर के अलग-अलग हेल्थ पैरामीटर्स को ट्रैक करता रहता है और सारी जानकारी...