बागपत, जनवरी 9 -- अमीनगर सराय। ऊर्जा निगम के निर्देशों के बावजूद संविदाकर्मी उपकेंद्र पर बिना सेफ्टी टूल के काम करते नजर आए और एक दिन पहले ही दी गई हिदायतों को नजर अंदाज कर दिया गया। सिंघावली अहीर उपकेंद्र से जुड़े तीन गांवों की आपूर्ति बीती रात से ठप पड़ी हुई है। उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने तीनों गांवों को सप्लाई देने वाले केबल में फाल्ट देखा ओर बिना किसी सेफ्टी ग्लवज, हेलमेट के विद्युत केबल को ठीक किया। पहले दिन कस्बा सराय में करीब आठ बिजली घरों के संविदाकर्मियों सहित अवर अभियंताओं की बैठक में एस डी ओ विपिन कुमार ने सभी से सेफ्टी के साथ कार्य करने की हिदायत दी थी। लेकिन अगले ही दिन कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए दी है हिदायत की धज्जियां उड़ा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.