बिना सेफ्टी किट के कम करते हैं संविदा ऊर्जा कर्मचारी
हापुड़, जुलाई 1 -- क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे संविदा लाइनमैन अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ रहे फॉल्ट के बीच कई लाइनमैन बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के ही ऊंचे बिजली खंभों और हाईटेंशन लाइनों पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि पिछले दिनों ही हापुड़ और सिंभावली में दो कर्मचारी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए थे। क्षेत्र में लगभग ढाई लाख बिजली उपभोक्ताओं का जिम्मा 200 से अधिक संविदा लाइनमैन हैं। बिजली खपत बढ़ने के साथ फॉल्ट की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है, जिसके चलते नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लाइनमैनों पर काम का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में कई स्थानों पर कर्मचारी बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स और इंसुलेटेड उपकरणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.