लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ। बिजली आपूर्ति में आई खराबी को दूर करने के दौरान कोई भी संविदा कर्मी बिना सेफ्टी किट पहने और सुरक्षा उपकरणों के बिना काम नहीं करेगा। इस संबंध में प्रबंध निदेशक ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कार्य में सेफ्टी किट एवं सुरक्षा उपकरणों का पूर्ण ध्यान रखा जाए। कोई भी शटडाउन बिना पूर्व अनुमति के नहीं लिया जाए। यदि कोई शटडाउन बिना पूर्व अनुमति के लिया जाएगा तो उसमें संबंधित अवर अभियंता एवं एसडीओ को जिम्मेदार माना जाएगा। यह भी पढ़ें- संविदा, विभागीय कर्मियों की दक्षता जांचने को चला विशेष अभियान यह भी पढ़ें- आज संविदाकर्मियों को अधिकारी अपने सामने पोल पर चढ़वाएंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...