बिना सूचना स्कूल से गायब रहे सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र
चित्रकूट, अगस्त 22 -- मानिकपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर के प्राचार्य बीके शर्मा ने ब्लाक क्षेत्र में संचातिल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अलावा कई स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निपुण तालिका व संदर्शिकाओं का अभाव पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। एक स्कूल में सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले।उन्होंने निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता और विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जमीनी हकीकत देखी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर भाग एक में पठन-पाठन संतोषजनक मिला। प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर भाग दो व बेलहा में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर भाग एक में शिक्षामित्र व बेलहा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.