एटा, मार्च 28 -- ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुहारी गवी के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मलानी को बीएसए दिनेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। निलंबित प्रधानाध्यापक पर बिना सूचना स्कूल से 14 दिन गायब रहने और दायित्व निर्वहन में अनियमितता बरतने का दोषी पाया गया है। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अलीगंज विनोद कुमार ने 14 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय लुहारी गवी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मलानी अनुपस्थित मिले। स्कूल का उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि प्रधानाध्यापक तीन से 14 फरवरी तक बिना किसी पूर्व सूचना के गायब है। उनकी ओर से सक्षम अधिकारी को अवकाश के लिए भी कोई आवेदन नहीं किया गया। स्कूल में मौजूद मिले सहायक अध्यापक पातीराम और ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक महीने में एक-दो दिन ही विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.