मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच एसएचकेसीएच में गुरुवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को दरबदर होना पड़ा। एक रेडियोलॉजिस्ट बना अस्पताल प्रबंधन को सूचना लिए गायब हो गया। एक ही कमरे में अस्ट्रासाउंड चलता रहा। इससे इंतजार काफी लंबा हो गया। थक कर महिलाएं जमीन पर बैठ गईं। इस वजह से दूरदराज से आए मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। प्रचंड गर्मी के कारण अल्ट्रासाउंड का इंतजार करने वाली महिलाओं की परेशानी और भी बढ़ गई थी। एसकेएमसीएच में दो कमरों में अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। लेकिन एक डॉक्टरों के गैरहाजिर रहने के कारण एक कमरे में जांच हो रही थी। यह भी पढ़ें- केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: एक्सरे-अल्ट्रासाउंड की मशीन बंद एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि रेडियोल...