गोंडा, जून 22 -- खरगूपुर,संवाददाता। विकास खंड रुपईडीह के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व लेखाकार पर विभिन्न कार्यों पर बिना सूचना बोर्ड लगाए भुगतान करने का आरोप लगाया गया है। मनरेगा एक्ट के तहत बिना सीआईबी बोर्ड के किसी कार्य का भुगतान नहीं होना चाहिए। इस बाबत पूछे जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी केपी सिंह ने शिकायत को गलत बताया। कहा कि सभी कार्यों का नियमानुसार भुगतान किया गया है। क्षेत्र के पचरन निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। विकासखंड रुपईडीह के विभिन्न ग्राम पंचायतों के 150 कार्यों पर बिना नागरिक सूचना बोर्ड लगाए ही मनरेगा से उस कार्यों का भुगतान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मनरेगा की दो योजनाओं में 4.35 लाख रुपये का हुआ भुगतान जबकि मनरेगा ...