बिना सूचना बंद कर दी बिजली, कैट फीडर के उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में हुए परेशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट बिजली उपकेंद्र से संचालित कैंट फीडर की बिजली आपूर्ति बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिए जाने से बुधवार को उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच तीन घंटे तक बिजली न आने से जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। कैंट फीडर से जुड़े मोहल्लों और गांवों में सुबह 11 बजे के बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बंद होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठप हो गए। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि किसी कारणवश बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.