हाथरस, मार्च 11 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद की टीम ने मंगलवार को बिना सूचना के ही शहर के तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। टीम ने यहां खड़े फल, चांट-पकौड़ी के ठेले और ढकेल जब्त कर लिए और उन्हें नगर पालिका ले गए। बाद में सभी से हजारों रुपये जुर्माना लेकर छोड़ा। नगर पालिका परिषद द्वारा मंगलवार को तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के नीचे खड़े फल-चांट-पकौड़ी विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिखा। फल, चांट-पकौड़ी व अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं और स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बिना किसी सूचना के मंगलवार को नगर पालिका के कर्मचारी आए और सभी ठेले और ढकेल को जब्त कर लिया। इससे वहां खलबली मच गई। पालिकाकर्मी इन ठेले और ढकेल को अपने साथ नगर पालिका ले गए। बाद में ठेले और ढकेल संचालकों से हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.