बिना सूचना गैरहाजिर 84 शिक्षकों का वेतन रोका
प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। 18 मई से 18 जुलाई के बीच परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर मिले शिक्षकों एवं कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। बीएसए अनिल कुमार ने समुचित साक्ष्य के साथ अनुपस्थिति का कारण बताने के निर्देश दिए हैं।कौंधियारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करमा में प्रधानाध्यापक संजय कुमार शुक्ला, मांडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मांडा के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार मिश्रा, फूलपुर के प्राथमिक विद्यालय मैलहन की प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 47 सहायक अध्यापकों, समेत शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का वेतन भी रोका गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.