बगहा, मई 22 -- वाल्मीकिनगर। सीमावर्ती देश नेपाल के सुस्ता गांवपलिका द्वारा बिना भारतीय पक्ष को जानकारी दिए गंडक नदी में उत्खनन किया जा रहा है । जिससे सिंचाई खंड द्वितीय महराजगंज के द्वारा गंभीर आपत्ति जताया गया है। सिंचाई खंड द्वितीय महराजगंज के असिस्टेंट इंजीनियर रंजीत सिंह ने बताया कि सुस्ता गांवपलिका के द्वारा बिना भारतीय पक्ष के समन्वय से गंडक नदी क्षेत्र में नदी जन्य पदार्थों के उत्खनन का ठेका बज्र गुरु महालक्ष्मी जे.भी को दिया गया है। जबकि भारत-नेपाल जॉइंट कमिटी ऑन कोशी गंडक प्रोजेक्ट की काठमांडू में 30 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि बिना समन्वय समिति गठित किए गंडक नदी से संबंधित कोई कार्य नही किया जाएगा। गुरुवार को लाइजन ऑफिसर शोभित हलुवाई, सुस्ता गांवपलिका के मेयर टेक नारायण उपाध्याय, सिंचाई विभाग महराजगंज के...