शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- जिले में गर्मी की तैयारी से पहले विद्युत उपकेंद्राें पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। उसी क्रम में नगर के गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र में लगे पैलन की टेस्टिंग का कार्य कराने के लिए बिना पूर्व सूचना के बिजली सप्लाई बंद कर टेस्टिंग कार्य शुरू करा दिया, जिस कारण करीब दोपहर दो बजे से शाम सवा छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इस दौरान करीब सवा चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के लोग घंटो परेशान रहे, जिससे कई जनरेटर चलाकर काम चलाना पड़ा। कई बार जानकारी के बाद भी बिजली सप्लाई नही मिली तब नाराज लोगों ने एसई को फोन मिलाकर बिना सूचना के बिजली सप्लाई बंद करने नाराजगी जताई। एसई के नाराजगी के बाद करीब साढ़े छह बजे बिजली सप्लई शुरू कराई गयी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.