कटिहार, दिसम्बर 3 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि प्रखंड के आबादपुर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर स्वास्थ्य उप केंद्र (एचएससी) के पुराने भवन को बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर से तोड़े जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीण छाया देवी ,तितली देवी ,पिंकी देवी ,शिवानी दास आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नए भवन निर्माण के लिए ठेकेदार ने पुराने ढांचे को हटाने के नाम पर न सिर्फ भवन को ध्वस्त कर दिया, बल्कि उसके ईंट-पत्थर सहित अन्य सामग्रियों को कौड़ी के भाव बेच भी दिया। चोरी-चुपके बुलडोजर लगाकर एचएससी भवन को गिरा दिया गया और भवन की सामग्री भी बेच दी गई। काम शुरू करने से पहले कार्यस्थल पर बोर्ड तक नहीं लगाया गया। जिससे यह पता ही नहीं चल पा रहा कि कार्य किस विभाग द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.