सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- बढ़नी। क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों को आने जाने के लिए बसें एवं गाड़िया लगाई गई हैं। कई स्कूलों में प्राइवेट वाहनों को अनुबंध के आधार पर चलवाया जा रहा है। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट अभिभावकों से भारी भरकम फीस भी लेते है, लेकिन क्षेत्र के कई विद्यालय ऐसे है जिनके पास बसों एवं गाड़ियों में आने जाने वाले बच्चों के सुरक्षा के संबंध में कोई किट या व्यवस्था नहीं होती है। यह बिना सुरक्षा के वाहन चल रहे हैं। अभिभावक विजय उपाध्याय ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को जाने आने वाले साधन कई स्कूलों में डग्गामार चल रहे है। फिटनेस भी नहीं होते है। इस सभी की जांच कर कार्यवाही करते हुए व्यवस्थित किया जाए, ताकि अनहोनी से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...