कन्नौज, मार्च 26 -- कन्नौज। शहर का जल निकासी तंत्र जहां एक ओर बरसाती पानी और गंदगी को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है, वहीं दूसरी ओर यही नाले अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में छोटे-बड़े करीब 15 नाले हैं, जिनमें पाटा नाला, अड़ंगापुर नाला, टमी नाला और चिंतामणि नाला प्रमुख हैं। इन नालों के किनारे कई स्थानों पर न तो पुख्ता बाउंड्री है और न ही पर्याप्त बैरिकेडिंग, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कई बार मवेशी नालों में गिरकर जान गंवा चुके हैं, जबकि बच्चों के लिए यह खतरा और भी ज्यादा गंभीर है। जिम्मेदार विभाग की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी अब सवालों के घेरे में है। ऐसे में जरूरत है कि इन खतरनाक स्थानों की पड़ताल कर जमीनी हकीकत सामने लाई जाए।अजय पाल मोहल्ला अजय पा...