लखनऊ, मई 8 -- माल इलाके के नवीपनाह गांव में शुक्रवार को सेप्टिक टैंक में बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई के लिए उतरे मजदूर राजेश (30) और रिंकू (33) की दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल और आपदा मोचन बल की टीम पहुंची। उसके पहले ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर दोनों मजदूरों को निकाल लिया था। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। जहरीली गैस से दोनों की मौत की आशंका जताई जा रही है। नवीपनाह निवासी मयंक सिंह अपने मकान का नवीनीकरण करा रहे हैं। उन्होंने आबादी की जमीन पर तालाब से सटा सेप्टिक टैंक बनवाया था। तालाब का मलबा, पानी और कीचड़ टैंक में भरा था। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद लगभग ढाई बजे गांव के ही मजदूर राजेश और रिंकू टैंक की सफाई के लिए पहुंचे। पहले राजेश बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक के अंदर उतरा। काफी देर तक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.