बिना सुरक्षा उपकरणों के चल रहे 3 अनाधिकृत स्विमिंग पूल बंद
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- फुगाना गांव के वाटर पार्क में हुई हालिया घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपक्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने सोमवार को तहसील बुढ़ाना क्षेत्र में संचालित अनाधिकृत स्विमिंग पूलों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिटावदा निवासी अजीत सिंह, बड़ौत रोड स्थित परवेज और शाहपुर स्विमिंग पूल बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए। इन पूलों पर ऑक्सीजन सिलेंडर, लाइफ जैकेट और लाइफ ब्वॉय जैसे अनिवार्य जीवन रक्षक व सुरक्षा उपकरण भी नहीं मिले, जिसके बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया।उपक्रीड़ाधिकारी ने प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी कि वे खेल विभाग से एनओसी और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही संचालन शुरू करें। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के दो हजार जिम में से 72 का ही पंजीकरण निर्धारित समय में नियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.