रामगढ़, मई 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल क्षेत्र में तेजी से बढ़ते मैरिज हॉल, होटल और रिसॉर्ट अब लोगों की सुविधा से ज्यादा खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। कुकुरमुत्ते की तरह खुले इन आयोजन स्थलों में सुरक्षा मानकों का पालन लगभग न के बराबर है, जिससे हर छोटा-बड़ा समारोह जोखिम भरा साबित हो रहा है। 29 अप्रैल को भदानीनगर स्थित राजनंदिनी पार्क, होटल एंड रिसॉर्ट में हुआ हादसा इस लापरवाही का ताजा उदाहरण है, जहां निर्माणाधीन हिस्से की कमजोर दीवार गिरने से छत ध्वस्त हो गई और होने वाली दुल्हन समेत सात लोग घायल हो गए। यह घटना स्पष्ट करती है कि बिना सुरक्षा इंतजाम के बड़े आयोजन कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश मैरिज हॉल और रिसॉर्ट में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा और भवन की मजबूती जैसे बुनियादी प्रबंध नहीं हैं। आग लगने या किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.