फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर, संवाददाता। मानकों के तहत मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद भी जिले में अधिकांश मेडिकल स्टोरों का संचालन बिना सीसीटीवी कैमरा लगाए किया जा रहा है। इतना ही नहीं विभागीय निगरानी में ढिलाई के कारण इन मेडिकल स्टोरों से बेखौफ तरह से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री भी हो रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ड्रग इकाई के दस्तावेजों में जिले में संचालित करीब 25 सौ मेडिकल स्टोर पंजीकृत हैं। विभागीय स्तर पर बरती जा रही शिथिलता के कारण शहर समेत बिन्दकी व खागा क्षेत्र के अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर अनिवार्यता के बाद भी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इन दवा दुकानों का संचालन बिना सीसीटीवी कैमरे के हो रहा है। इसके चलते बेखौफ दुकानदार रोक के बाद भी अपनी दुकानों से बेखौफ होकर प्रतिबंधित श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.