रांची, सितम्बर 8 -- रांची। प्रमुख संवाददाता भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर पूर्वी व पश्चिमी जिला की ओर से जेपीएससी, जेएसएससी व सीजीएल धांधली की सीबीआई जांच व आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। कचहरी रोड में रांची समाहरणालय के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने कहा कि बिना सीबीआई जांच के जेपीएससी, जेएसएससी व सीजीएल धांधली मामले में छात्रों को न्याय नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार छात्रों के साथ अन्याय और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने के लिए किया डीस...