बिना सीढ़ी खंभे पर चढ़ाने का दबाव, धरना-प्रदर्शन आज
बदायूं, जुलाई 13 -- बिसौली। बिजली विभाग के आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों ने बिना सीढ़ी और पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बिजली के खंभों पर चढ़कर कार्य कराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर परीक्षण के नाम पर उनसे जोखिमपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। ऐसा करने से इंकार करने पर कुशल श्रमिक से अकुशल श्रमिक बनाए जाने अथवा सेवा से हटाने की चेतावनी दी जा रही है। 13 जुलाई से अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कर्मचारियों का कहना है कि परिचालन, अनुरक्षण एवं राजस्व वसूली का कार्य करने वाले कुशल श्रमिकों का दायित्व लाइनमैन का कार्य करना नहीं है। बिना सुरक्षा व्यवस्था के खंभों पर चढ़ाकर काम कराना कर्मचारियों की जान जोखिम में डालने के समान है और इससे विद्युत दुर्घटनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.