मऊ, मई 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी-जीयनपुर मार्ग स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केन्द्र के समीप भीषण सड़क हादसे का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन के साथ ही बिना सीट बेल्ट पहने यात्रा करना रहा। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टयता हादसे का कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ही बताया गया है। उधर हादसे में नौजवान युवकों की मौत के बाद परिजनों के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए संभ्रांत नागरिकों उनके घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवक मिर्जाजमालपुर नवापुरा निवासी 25 वर्षीय रियाज अहमद तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। रियाज नगर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हुए परिवार का खर्च चलाने में अपने बड़े...