रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड चार के निवासियों ने बिना उपभोक्ता की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के प्रयास का विरोध करते हुए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद, देहरादून को शिकायत भेजी है। वार्डवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे संविदा कर्मियों ने विरोध करने पर पुलिस बल के सहारे जबरन मीटर लगाने और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित करने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार 15 जून को सुबह करीब 10 बजे कुछ संविदा कर्मचारी स्मार्ट मीटर लेकर वार्ड में पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मकान मालिकों की सहमति के बिना मीटर बदलने का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस बुलाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की बात कही। विरोध के चलते मीटर नहीं लगाए जा सके और काफी देर तक पुलिस के इंतजार के बाद कर्मचारी वापस लौट गए। वार्डवासियों का कहना ह...