मधुबनी, अप्रैल 11 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 9 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित निजी पोखर में बिना हिस्सेदारों की सहमति के घाट निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में एक हिस्सेदार की आपत्ति के बाद नगर परिषद ने तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और जमीन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट अंचल अधिकारी से मांगी है। नगर परिषद ने उक्त पोखर में करीब 23 लाख रुपये की लागत से घाट निर्माण का कार्य शुरू कराया । इसके लिए पूर्व में 18 मार्च 2025 में ही निविदा जारी की गई थी। हालांकि, स्थानीय हिस्सेदार कमलेश भंडारी ने इसका विरोध करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आपत्ति दी और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। भंडारी ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया कि संबंधित पोखर निजी संपत्ति है, जिसमें प्रतिवर्ष लाखों...