बरेली, मार्च 20 -- आंवला। सिरौली थानाक्षेत्र के गांव केसरपुर में एक किसान के खेत से उसकी बिना सहमति के लाइन खींचने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने गुरुवार को पुरैना स्टैंड के समीप स्थित बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया, छह घंटे तक अफसरों को घेरे रखा। बाद में अधिशासी अभियंता दुर्गेश गौतम के आश्वासन के बाद किसान घरों को लौटे। भाकियू प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, ऊदल सिंह वर्मा आदि ने बताया कि वह पहले भी कई बार किसान पंचायतों में इस मामले को उठा चुके हैं और अफसरों को ज्ञापन भी दिया। दिसंबर 2025 में तहसील परिसर में धरने के दौरान बिजली विभाग ने ग्राम केसरपुर में सफी अहमद के खेत से गुजरी अवैध लाइन को हटाने का वादा किया था। आरोप है कि यह लाइन किसान के लिए फर्जी शपथप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.