बिना सवारी के गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ के लिए निकली रोडवेज बस, प्रयागराज से खाली रवाना
प्रयागराज, मई 19 -- यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते प्रयागराज से मेरठ तक के लिए सोमवार को प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो से पहली ट्रायल बस को फूलों से सजाकर रवाना किया गया। पहले ही दिन शुरुआत फीकी रही। हालात यह रहे कि मेरठ जाने वाली इस पहली बस को प्रयागराज से एक भी यात्री नहीं मिला और बस बिना सवारी के ही रवाना करनी पड़ी। रोडवेज प्रशासन ने बस का निर्धारित समय सुबह 10 बजे तय किया था, लेकिन यात्रियों का इंतजार करते-करते बस करीब पौने दो घंटे की देरी से, लगभग पौने 12 बजे मेरठ के लिए रवाना हो सकी। बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए प्रयागराज से मेरठ तक सीधी रोडवेज बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। ट्रायल के रूप में पहली बस सोमवार को विद्या वाहिनी से मेरठ के लिए रवाना की गई। अब तक प्रयागराज से मेरठ जाने के लिए यात्रियों को कानपुर, दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.