लखनऊ, जून 2 -- विश्वस्तरीय गोमतीनगर स्टेशन से ट्रेनों की रवानगी से पहले न तो उसकी जांच की जा रही है और न ही सफाई व्यवस्था पर ध्यान ही दिया जा रहा है। जिसके कारण आए दिन यात्रियों को परेशानी हो रही है। शिकायतें कर रहे हैं, जिससे रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है। हैरानी की बात है कि शिकायतों के बाद भी गोमतीनगर स्टेशन का स्टाफ सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी का है। बिना सफाई किए ही इसे रवाना कर दिया गया। ट्रेन नंबर 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री शिरिष गौड़ ने कोच नंबर डी-1 की गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। इसकी शिकायत एक्स पर रेल मंत्रालय, रेल सेवा, रेल मंडल और डीआरएम एनईआर से की। बताया कि गोमतीनगर स्टेशन से चलने के दौरान ही कोच के सारे शौचालय गंदे और चोक हैं। पानी भी ...