मथुरा, मार्च 9 -- बिना सफर के ट्रेन में भोजन करने का आनन्द लोग ले सकेंगे। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पीपीपी मॉडल पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। ट्रेन में सफर के दौरान भोजन करने का अलग ही आनन्द होता है, लेकिन कुछ लोग इसका आनन्द नहीं ले पाते हैं। रेलवे बिना सफर के ही लोगों को ट्रेन में भोजन करने का अहसास कराएगा। इसके लिए जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है। इसके लिए जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग के निकट स्थान चिन्हित कर लिया गया है। रेल कोच रेस्टोरेंट निजी कंपनी द्वारा खोला जाएगा। रेलवे कंपनी को रेल का कंडम कोच उपलब्ध कराएगा। कंपनी इस कोच में थोड़ा बहुत बदलाव कर उसे रेस्टोरेंट का रूप देगी। जिसमें बैठकर लोग सफर के दौरान भोजन करने जैसा अहसास कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.