बिना सपोर्ट के हाईटेंशन तार के सड़क पार कराए जाने से मंडरा रहा हादसे का खतरा
दुमका, मई 29 -- दलाही, प्रतिनिधि। बिजली विभाग की उदासीन कार्यशैली साहिबगंज-गोबिंदपुर स्टेट हाइवे पर जानलेवा साबित हो सकती है। मसलिया प्रखंड के बांसकुटिया प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने विभाग ने हाईटेंशन लाइन को बिना सपोर्ट के ही सड़क के आर-पार कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा नियमों के तहत हाईटेंशन तार को सड़क पार कराने के लिए दोनों तरफ गार्डिंग, पर्याप्त ऊंचाई और मजबूत सपोर्ट जरूरी है। यहां विभाग ने इन सभी मानकों को दरकिनार कर दिया है और बिना सपोर्ट के ही सड़क पर कर दिया है। जबकि यह सड़क स्टेट हाइवे है जहां दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। तार के 50 मीटर के दायरे में निशांत होटल, प्राथमिक विद्यालय बांसकुटिया, बस ठहराव और गांव है। स्कूल आने-जाने वाले राहगीर इसी तार के नीचे से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.