अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- शुभम कपकोटी, लमगड़ा। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोरनौला और जैंती चौकी क्षेत्रों में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सत्यापन अभियान चलाया। 45 बाहरी व्यक्तियों और मकान मालिकों की जांच की। पाया कि चार ठेकेदारों ने बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखे हुए थे। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चारों ठेकेदारों पर कुल 20 हजार रुपये का चालान किया। यह भी पढ़ें- पुलिस सत्यापन मजदूर पर किया चालान यह भी पढ़ें- सत्यापन अभियान में मकान मालिकों पर आठ लाख रुपये का जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...