काशीपुर, जनवरी 11 -- काशीपुर। निगम और एआरटीओ की टीम जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर बिना पंजीकरण की ई-रिक्शा का चालान कर रही है। निगम क्षेत्र में करीब दस हजार हजार ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। इसमें से एआरटीओ में 7200 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इसके कारण शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति दिन में कई बार उत्पन्न हो रही है। निगम के टीएस अनिरुद्ध गौड़ ने बताया कि जिनका पंजीकरण हो गया है उनको निगम की ओर से लाल रंग की नंबर प्लेट भी पंजीकरण नंबर के साथ इश्यू की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान भी किया जा रहा है। अब तक 22 ई-रिक्शा का चालान किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.