आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में अब बिना सत्यापन के ही किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। इससे सत्यापन फेर में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। क्रय केंद्रों पर बस उन्हें आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। दरअसल, तहसील और चकबंदी कार्यालयों से सत्यापन न होने खरीद प्रभावित हो रही थी। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। जनपद में गेहूं की खरीद के लिए 80 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 26 दिन में जिले में मात्र 28 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। 30 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। अब तक 2058 किसानों से कुल 9866.51 एमटी गेहूं खरीदा गया है। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध : डीएम खरीद के लिए विपणन विभाग के 21, पीसीएफ के 57 और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.