रुडकी, अप्रैल 19 -- भगवानपुर, संवाददाता। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से भगवानपुर पुलिस ने रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल रही और लोगों को पुलिस नियमों के प्रति सतर्क रहने का संदेश मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांद कॉलोनी, मक्खनपुर और शाहपुर क्षेत्रों में सुबह से ही अभियान शुरू किया। इस दौरान फैक्ट्रियों, कोल्हुओं, गुड़ चरखियों, रेहड़ी-ठेली संचालकों के साथ-साथ बाहरी मजदूरों और घरेलू सहायकों के दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान के तहत करीब 350 लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की, जिन्होंने अपने किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे 120 मकान मालिकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.