पिथौरागढ़, फरवरी 28 -- पिथौरागढ़। बलुवाकोट पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर तीन भवन स्वामियों का चालान किया है। थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को तीन मकानों में बिना सत्यापन के लोग रहते हुए मिलें। पुलिस ने संबंधित भवन स्वामियों के खिलाफ दस-दस हजार का चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...